जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता (DA) कितना बढ़ेगा? जानिए हर बार इतनी कम बढ़ोतरी क्यो हो रही है!

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मंहगाई की भरपाई के लिए दिया जाता है।
यह हर 6 महीने (जनवरी और जुलाई) में CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के आधार पर तय किया जाता है। सातवा वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ, तबसे DA में केवल मामूली बढ़ोतरी हो रही है। सातवे वेतन को 10 साल बीतने को आ चुका है पर DA अभी 55% पर ही पहुँचा है। आखिर इसका क्या कारण है चलिए जान लेते है।

DA फार्मूला में बदलाव क्यों हुआ और इसका असर क्या पड़ा?

पहले छठे वेतन आयोग में डीए की वृद्धि तेज थी। अब तक DA 125% पर जा पहुँचा था। लेकिन सातवें वेतन आयोग के बाद से सरकार ने नया फार्मूला लागू किया, जिससे DA की ग्रोथ बहुत धीमी हो गई है।

नया फॉर्मूला क्या है?

DA (%) = [(12 महीने का CPI-IW औसत × 2.88) - 261.4] ÷ 261.4 × 100

यहां,

  • 2.88 = लिंक फैक्टर (छठे से सातवें वेतन आयोग में ट्रांज़िशन के लिए)
  • 261.4 = वर्ष 2016 का CPI बेस इंडेक्स

👉 इसी फॉर्मूले की वजह से DA की गति कम हो गई है।

📊 जुलाई 2025 में DA कितना बढ़ सकता है?

अब तक के उपलब्ध CPI-IW आंकड़ों (जुलाई 2024 से मार्च 2025) को देखें तो एवरेज CPI लगभग 143.0 बन रहा है।

उदाहरण:

143.0 × 2.88 = 411.84
(411.84 - 261.4) ÷ 261.4 × 100 = लगभग 57.60%

👉 इसका मतलब जुलाई 2025 में DA 2% बढ़कर 57% हो सकता है।

सरकार द्वारा लगाए गए DA ब्रेकर क्या हैं?

  1. लिंक फैक्टर 2.88: इससे CPI में असल वृद्धि का असर कम हो जाता है।
  2. बेस इंडेक्स 261.4: यह 2016 में फिक्स किया गया, जबकि अब CPI काफी ऊपर जा चुका है।

इन दो ब्रेकर की वजह से:

  • मंहगाई भत्ते की असल वृद्धि बहुत कम हो जाती है।
  • कर्मचारियों को वास्तविक महंगाई की भरपाई नहीं मिल पा रही
  • छटवे वेतन में इस प्रकार का ब्रेकर नही था जिसकी वजह से अंधाधुंध महँगाई भत्ता बढ़ रहा था।

क्या 8वें वेतन आयोग में DA फॉर्मूला बदलना चाहिए?

हां, बिल्कुल।
वर्तमान फॉर्मूले में:

  • डीए की वृद्धि बहुत धीमी है।
  • कर्मचारी और पेंशनर मंहगाई से परेशान हैं, लेकिन DA उतना नहीं बढ़ रहा।

👉 इसलिए अब समय आ गया है कि 8वें वेतन आयोग में DA की गणना का नया और पारदर्शी फॉर्मूला लाया जाए।

निष्कर्ष (Conclusion):

  • जुलाई 2025 में DA 57% या 58% तक पहुंचने की संभावना है।
  • सरकार द्वारा लागू किए गए 2 ब्रेकर (2.88 और 261.4) की वजह से डीए में ग्रोथ सीमित हो गई है।
  • आने वाले वेतन आयोग में DA फार्मूला में बदलाव जरूरी है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत मिल सके।

आपका क्या कहना है?

क्या आपको लगता है कि सरकार को DA का फॉर्मूला बदलना चाहिए?
नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों, सहकर्मियों में जरूर शेयर करें।

1 thought on “जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता (DA) कितना बढ़ेगा? जानिए हर बार इतनी कम बढ़ोतरी क्यो हो रही है!”

Leave a Comment