अभी-अभी पूरे देश मे हुई OPS बहाल! फेडरेशन ने जताया आभार– कर्मचारियों की मनोकामना पूरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के अंतर्गत भी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। यह निर्णय उन लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरा है जो लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

दरअसल, जब से UPS की शुरुआत हुई थी, तब से ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन ने एक गंभीर मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि यदि कोई कर्मचारी UPS चुनता है और रिटायरमेंट से पहले उसकी मृत्यु या विकलांगता हो जाती है, तो यह स्पष्ट नहीं था कि उसके परिवार को किस प्रकार की पेंशन मिलेगी – NPS जैसी या OPS जैसी?

डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई थी चर्चा

यह महत्वपूर्ण विषय 24 फरवरी को कर्मचारी एवं पेंशन मामलों के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाया गया था। मंत्री महोदय ने इसे गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया था कि सरकार इस पर शीघ्र समाधान निकालेगी।

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब केंद्र सरकार ने UPS के तहत भी यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी कर्मचारी की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु या गंभीर विकलांगता होती है, तो उसे OPS की तर्ज पर पेंशन और फैमिली पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा UPS के अंतर्गत भी ग्रेच्युटी (Gratuity) का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा – जो अब तक स्पष्ट नहीं था।

फेडरेशन ने जताया आभार

इस फैसले पर ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन ने सरकार का आभार जताया है और इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। फेडरेशन ने देश भर के कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाया है कि चाहे NPS हो या UPS, वे सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) की पूरी बहाली तक अपना संघर्ष जारी रखें।

Leave a Comment