24 अगस्त 2024 को केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी की गई जानकारी में UPS कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई। इस प्रेस नोट के पांचवें बिंदु में यह स्पष्ट किया गया कि यूपीएस (UPS) के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एक लम सम पेमेंट भी मिलेगा। यह लम सम पेमेंट “1/10th of monthly emoluments + DA” के आधार पर हर पूर्ण 6 माह की सेवा पर दिया जाएगा।
क्या कहा गया है PIB नोट में?
PIB के अनुसार,
“Lump sum payment at superannuation in addition to gratuity – 110th of monthly emoluments + DA as on the date of superannuation for every completed six months of service.”
इसका मतलब यह हुआ कि अब NPS से UPS में स्थानांतरित किए जा रहे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय दो बड़ी राशि प्राप्त होंगी:
- ग्रेच्युटी
- लम सम पेमेंट
लेकिन सवाल उठता है – ग्रेच्युटी की गणना कैसे होगी?
PIB में केवल लम सम पेमेंट का फॉर्मूला बताया गया है, लेकिन ग्रेच्युटी की गणना का तरीका नहीं बताया गया। चूंकि इन कर्मचारियों को पहले NPS के अंतर्गत माना गया था, इसलिए यह मानकर चला जा सकता है कि ग्रेच्युटी की गणना वही होगी जो NPS रिटायरमेंट के लिए वर्तमान में लागू है।
उदाहरण से समझिए पूरी गणना:
मान लीजिए, एक कर्मचारी रोहित शर्मा, जो लेवल-6 पर कार्यरत हैं और 30 साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं।
- बेसिक पे: ₹62,200
- DA: 53% यानी ₹32,966
- कुल मासिक वेतन (BP + DA): ₹95,166
- कुल सेवा अवधि: 30 साल = 60 छमाही
1. ग्रेच्युटी की गणना:
ग्रेच्युटी फॉर्मूला:
Gratuity = (1/4) × (Basic + DA) × (Total half-years of service)
= 1/4 × ₹95,166 × 60
= ₹14,14,749.00
इस प्रकार रोहित शर्मा को लगभग ₹14.14 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी।
2. लम सम पेमेंट की गणना:
लम सम फॉर्मूला:
Lump Sum Payment = (1/110) × (Basic + DA) × (Total half-years of service)
= 1/110 × ₹95,166 × 60
= ₹5,196 × 60 = ₹3,11,796 (लगभग)
अर्थात रोहित शर्मा को लम सम पेमेंट के रूप में ₹3.11 लाख मिलेंगे।
3. कुल सेवानिवृत्ति लाभ:
ग्रेच्युटी: ₹14,14,749
लम सम पेमेंट: ₹3,11,796
कुल राशि: ₹17,26,545
अंत में एक महत्वपूर्ण प्रश्न – 10% योगदान का क्या होगा?
अब तक NPS के तहत कर्मचारियों और सरकार द्वारा 10% योगदान दिया जा रहा था। UPS लागू होने के बाद इस योगदान को सरकार ले लेगी और उसके बदले लम्प सम्प अमाउंट दिया जाएगा।
निष्कर्ष:
कैबिनेट द्वारा लिया गया यह फैसला NPS कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब उन्हें ग्रेच्युटी के साथ-साथ अतिरिक्त लम सम राशि भी मिलेगी, जिससे उनकी सेवानिवृत्ति के बाद की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।