केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme – UPS) का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले यह तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई थी।
क्या है एकीकृत पेंशन योजना (UPS)?
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने दिनांक 24 जनवरी 2025 को अधिसूचना संख्या एफएक्स-1/3/2024-पीआर के माध्यम से UPS की शुरुआत की थी। यह योजना उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत आते हैं लेकिन जो एक मजबूत और सुनिश्चित पेंशन लाभ की दिशा में बढ़ना चाहते हैं।
इस योजना को प्रभावी रूप देने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने 19 मार्च 2025 को “पीएफआरडीए (एनपीएस के तहत यूपीएस का क्रियान्वयन) विनियम, 2025” अधिसूचित किया था।
किन-किन को मिलता है UPS का विकल्प?
UPS का विकल्प चुनने की सुविधा निम्नलिखित वर्गों के लिए उपलब्ध है:
- 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती सभी वर्तमान में कार्यरत पात्र केंद्र सरकार कर्मचारी,
- पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिनकी भर्ती 1 जनवेरी 2004 के बाद हुई हो
- और दिवंगत कर्मचारियों के वैध रूप से विवाहित जीवनसाथी।
कट-ऑफ तिथि बढ़ाने का फैसला क्यों लिया गया?
पूर्व निर्धारित तिथि 30 जून 2025 को देखते हुए, कई हितधारकों (Stakeholders) ने सरकार से यह मांग की थी कि उन्हें विकल्प चुनने के लिए अधिक समय दिया जाए। इन अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कट-ऑफ डेट को तीन महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दिया है।
इस निर्णय से उन सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर अपना विकल्प दर्ज नहीं करा पाए थे।
क्यों ज़रूरी है समय पर विकल्प चुनना?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो निर्धारित तिथि तक ही विकल्प चुनना आवश्यक है। इसके बाद कोई अतिरिक्त समय या रियायत नहीं दी जाएगी। UPS एक दीर्घकालिक और सुरक्षित पेंशन योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में पेंशन लाभ अधिक स्थिर और विश्वसनीय होंगे। हालांकि कर्मचारियो को OPS ही पसंद है।
निष्कर्ष:
सरकार का यह कदम लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में है। यदि आप UPS के अंतर्गत आने वाले पात्र हैं तो यह मौका न चूकें। 30 सितंबर 2025 से पहले अपना विकल्प जरूर दर्ज कराएं और सुनिश्चित पेंशन लाभ का आधार मजबूत करें।

माझं नाव एन. डी. यादव आहे. मला लेखन क्षेत्रात ६ वर्षांचा अनुभव आहे. माझ्या लेखन प्रवासात मी सरकारी धोरणे, कर्मचारी व निवृत्तीवेतनधारकांचे हक्क, पेन्शन योजना तसेच जनकल्याणकारी योजना याबाबतची माहिती तुम्हांपर्यंत सोप्या आणि स्पष्ट भाषेत पोहोचवण्याचे कार्य केले आहे.
माझ्या लेखांचा उद्देश लोकांना अचूक, योग्य आणि विश्वासार्ह माहिती उपलब्ध करून देणे हा आहे. मी नेहमी प्रयत्न करतो की माझ्या लेखनातील भाषा साधी-सोप्या स्वरूपाची असावी, माहिती उपयोगी असावी आणि वाचकांना कोणत्याही विषयाचे आकलन करण्यात अडचण येऊ नये.
