DA Hike News: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) पर बड़ी खुशखबरी आयी है। महंगाई भत्ते में होनेवाली बढ़ोतरी को लेकर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़े जारी हो चुके है। सितंबर महीने के सूचकांक में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
जैसे कि आपको पता है कि आपका महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ता है। पहली बार जनवरी में वही पे दूसरी बार जुलाई महीने में। जनवरी 2026 से कुल महंगाई भत्ता 60% हुआ था उसके बाद जुलाई 2026 से 63% हुआ, जिसकी घोषणा केंद्र सरकार की तरफ से कर दी गयी।
जुलाई से बढ़्नेवाले 63% DA का भुगतान नवंबर महीने की सैलरी और पेंशन के साथ किया जाएगा जो कि 1 दिसम्बर तक आपके खाते में आ जायेगा। इसके साथ 4 महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर तक कुल 4 महीनों का एरियर मिलने से कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी राहत मिलेगी।
अब जनवरी 2027 से महंगाई भत्ता फिर बढ़ेगा जिसके आंकड़े केंद्र सरकार ने आज जारी कर दिए है।
सितंबर 2026 के AICPI-IW आंकड़ों में बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते की गणना में AICPI-IW की अहम भूमिका होती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगस्त 2026 में सूचकांक 154.4 के आसपास बताया गया था, जबकि सितंबर का आंकड़ा 155.4 दर्ज किया गया है यानी कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जितनी महंगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है।
जनवरी 2027 में कितना हो सकता है महंगाई भत्ता?
दोस्तो आंकड़े सरकार की तरफ तो जारी होते रहते है पर कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन मे सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनवरी 2027 से महंगाई भत्ता कितना होगा?
कैलकुलेशन के अनुसार, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 के आंकड़ों के आधार पर DA का अनुमान लगभग 65.81% बताया जा रहा है। इसे पूर्णांक में देखें तो यह लगभग 66% के स्तर पर पहुँच गया है यानी कि अभी तक 3 महीने के आंकड़े आने के बाद DA में 4% की बढ़ोतरी हो गयी है। अभी 3 महिने का आंकड़ा और आना बाकी है अगर वो आंकड़े इसी तरह आते रहे तो जनवरी 2027 से DA में 5% बढ़ोतरी कन्फर्म है।
जनवरी 2027 के DA की गणना के लिए जुलाई से दिसंबर 2026 तक के सभी छह महीनों के आंकड़े आवश्यक होंगे। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के सूचकांक सामने आने के बाद कुल DA 68% हो जाएगा।
DA की गणना कैसे की जाती है?
आपको बता दू कि केवल एक महीने के सूचकांक (AI-CPW) में बढ़ोतरी होने से यह तय नहीं किया जा सकता कि महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत बढ़ेगा। इसके लिए छह महीने के पूरे आंकड़ों का विश्लेषण करना आवश्यक है।
कर्मचारियों की सैलरी पर क्या होगा असर?
DA की राशि कर्मचारी के मूल वेतन (Basic Pay) के आधार पर तय होती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹40,000 है और महंगाई भत्ते की दर में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो उसकी मासिक DA राशि में ₹2000 का अंतर आएगा।
पेंशनभोगियों को भी मिल सकती है राहत
पेंशनभोगियों के लिए भी जनवरी 2027 की महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) महत्वपूर्ण है। सेवारत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी DA दिया जाता है, जबकि पेंशनभोगियों को महंगाई राहत यानी DR मिलता है। DA जब भी बढ़ता है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों की दरों में संशोधन किया जाता है।
कब तक घोषित हो सकता है जनवरी 2027 का DA?
आम तौर पर जनवरी का DA मार्च में घोषित किया जाता है और जुलाई का DA अक्टूबर महीने में घोषित होता है और इसका फायदा क्रमश: जनवरी औऱ जुलाई से ही दिया जाता है।

माझं नाव एन. डी. यादव आहे. मला लेखन क्षेत्रात ६ वर्षांचा अनुभव आहे. माझ्या लेखन प्रवासात मी सरकारी धोरणे, कर्मचारी व निवृत्तीवेतनधारकांचे हक्क, पेन्शन योजना तसेच जनकल्याणकारी योजना याबाबतची माहिती तुम्हांपर्यंत सोप्या आणि स्पष्ट भाषेत पोहोचवण्याचे कार्य केले आहे.
माझ्या लेखांचा उद्देश लोकांना अचूक, योग्य आणि विश्वासार्ह माहिती उपलब्ध करून देणे हा आहे. मी नेहमी प्रयत्न करतो की माझ्या लेखनातील भाषा साधी-सोप्या स्वरूपाची असावी, माहिती उपयोगी असावी आणि वाचकांना कोणत्याही विषयाचे आकलन करण्यात अडचण येऊ नये.
